ज्योतिर्मठ : सीमांत में निकाली भव्य तिरंगा शौर्य रैली 

Team PahadRaftar

सीमांत ज्योतिर्मठ में निकाली तिरंगा शौर्य रैली 

ऑपरेशन सिंदूर अभियान राष्ट्र सम्मान का प्रतीक : ऋषि प्रसाद सती उपाध्यक्ष बीकेटीसी

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम एवं सम्मान को लेकर आज बृहस्पतिवार को ज्योतिर्मठ नगर में विशाल तिरंगा शौर्य रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली में नगर क्षेत्र के डेढ़ दर्जन विद्यालयों के हजारों छात्र – छात्राओं ने हाथों में तिरंगा ओर देश भक्ति के स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ ढोल दमांऊ और बैंड बाजों के साथ तपोवन टेक्सी स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार होते हुए मारवाड़ी चौक तक पहुंचा। वहीं इस तिरंगा रैली में खासकर स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह और देश भक्ति का जज्बा देखा गया, रैली का आलम ये था कि एक घण्टे तक नगर क्षेत्र में देश भक्ति की बयार बहने के साथ चारों तरफ तिरंगा लहराता नजर आया। इस अवसर पर रैली में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता और बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने रैली में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यालय के बच्चों समक्ष ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का जिक्र किया। उन्होंने हमारे देश के जाबांज जवानों के शौर्य और वीरता की सराहना भी की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के इस अद्वितीय साहस भरे अभियान को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक बताया।

Next Post

ऊखीमठ : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर केदारनाथ में कार्यशाला आयोजित

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : बुद्धिमता ,न्याय प्रियता तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए इतिहास में एक अलग पहचान बनाने वाली मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आज केदारनाथ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने […]

You May Like