ज्योतिर्मठ : टूर मैनेजर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ
संजय कुंवर,जोशीमठ
उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं पर्यटन आतिथ्य कौशल परिषद द्वारा संचालित तथा विद्या सोसायटी द्वारा आयोजित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन आज XRA कॉटेज, सुनील गाँव में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जयदीप मनराल (सभासद) अपर बाजार ज्योर्तिमठ भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की। उत्तराखंड पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद जी ने ऑनलाइन जुड़कर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा पर्यटन क्षेत्र में आवश्यक कौशल विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ ज्योर्तिमठ के अध्यक्ष और XRA कॉटेज के ऑनर विवेक पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्रशिक्षण का संचालन ट्रेनर नरेश रावत द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने पहले दिन प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम और फील्ड गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। Vidya Society द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और प्रतिभागियों को भोजन, टी-शर्ट एवं फील्ड विजिट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
