
राष्ट्रीय खेल महोत्सव में पहली बार क्षेत्र में हुई फुटबाल प्रतियोगिता, टीटी प्रतियोगिता में JTTTS के खिलाड़ी रहे अव्वल
संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ
खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव के तहत आज दूसरे दिन ज्योतिर्मठ के नौनिहालों के लिए में पहली बार फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है।

खेल विकास समिति की पहल पर यहां फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्थानीय राजकीय टीटी ट्रैनिंग सेंटर ज्योतिर्मठ के प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों का जलवा बरकरार रहा। राजकीय टीटी ट्रैनिंग सेंटर में चल रहे टेबल टेनिस के इन मैचों में जहां अंडर 19 बॉयस एकल मुकाबले में अनमोल जोशयाल ने प्रथम स्थान, केशव चौहान ने द्वितीय द्वितीय, स्थान हासिल किया है। वहीं इसी स्पर्धा के डबल्स में जहां प्रियांशु नेगी और समीर सिंह की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही तो वैभव ओर सक्षम की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

इधर अंडर 19 बालिका वर्ग टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में भी जबरदस्त खेल देखने को मिला यहां राष्ट्रीय खिलाड़ी अदिति नेगी ने प्रथम स्थान तो अंशिका दयाल द्वितीय स्थान पर रही,अंडर 19 बालिका डबल्स मुकाबले में भी अंशिका नेगी और दीया सैनी ने प्रथम स्थान विभूति चौहान और जोया पंवार की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही ट्रेनिंग सेंटर ज्योतिर्मठ के मुख्य कोच ने बताया कि आज सांय टेबल टेनिस अंडर 11 कैटिगिरी के सभी मैच सम्पन्न होंगे। रवि ग्राम खेल मैदान में आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, सहित रस्साकस्सी,बैडमिंटन, एथलेटिक्स,बॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

