ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार वैली में वनाग्नि पर नियंत्रण को वन कर्मियों द्वारा प्रयास जारी

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार वैली क्षेत्र में लगी वनाग्नि के नियंत्रण हेतु गोविंदघाट रेंज के वन कर्मियों की टीम के प्रयास जारी है।

बुधवार 14 जनवरी को जहां अलकनंदा पार, ऐरा प्रथम बीट में वन कर्मियों की 10 सदस्यीय टीम जिसमें (वन दरोगा  व वन आरक्षी) मौजूद हैं जो वनाग्नि प्रभावित इलाकों में आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

​ 10 सदस्यों की ये टीम टीम तुरंत मौके पर पहुँची है। और आग की प्रकृति को देखते हुए, टीम द्वारा आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय संसाधनों और मिट्टी (Smothering method) का उपयोग किया जा रहा है। मिट्टी डालकर आग को पूरी तरह दबा दिया गया ताकि वह ऊपर की ओर न फैले।

 

Next Post

चमोली : किमोली लक्ष्मीनारायण मंदिर में बीकेटीसी ने भेंट किया एक कुंतल का घंटा

किमोली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बदरीनाथ मंदिर समिति की ओर से एक कुंटल से अधिक का घंटा भेंट किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने घंटे का किया अनावरण  संजय कुंवर  चमोली : कपीरी पट्टी के किमली गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री बदरीनाथ केदारनाथ […]

You May Like