ज्योतिर्मठ : ईको टूरिज्म एवं बर्ड वाचिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार टीम 

ज्योतिर्मठ : नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ईको टूरिज्म एवं बर्ड वाचिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से कुंवारी पास ट्रैक रूट के बेसकैंप ढाक में चल रहे तीन दिवसीय ईको टूरिज्म एवं पक्षी अवलोकन प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया है। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को बर्ड वाचिंग क्लब औली के बर्ड एक्सपर्ट संजय कुंवर और इंडिया हाईक के अभिषेक ने ईको टूरिज्म में माउंटेन गाइड्स के रोल,उत्तर दाई पर्यटन,वन्य जीवन, नेचर एलिमेंट्स, वन्य जीव अधिनियम,सहित रेजिडेंट्स बर्ड्स,पक्षी मनो विज्ञान, विषय को लेकर महत्व पूर्ण जानकारी दी। ट्रेनिंग के अंतिम सत्र में प्रशिक्षुओं का पूरी ट्रेनिंग के दौरान दिए गए थ्योरीकल और व्यवहारिक प्रशिक्षण और फील्ड विजिट का सार असाइनमेंट टेस्ट भी लिया गया। अंत में नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी और उप वन क्षेत्र अधिकारी एनएल शाह द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को शुभ कामना देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने कहा कि सभी युवा इस ईको पर्यटन और पक्षी अवलोकन की लेवल वन ट्रेनिंग के जरिए कुंवारी पास ट्रैक रूट के आसपास के सभी पर्यटन स्टेक होल्डरों, माउंटेन गाइड्स को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिसके जरिए इन युवाओं को पारिस्थितिकी पर्यटन और पक्षी अवलोकन के साथ नेचर कंजर्वेशन ओर सतत विकास स्किल डेवलपमेंट की ट्रैनिंग दी गई है जल्द इसके सकारात्मक परिणाम भी आने लगेंगे। इस अवसर पर वन बीट अधिकारी रमेश चन्द्र ममगाई ,बीट सहायक जमन सिंह, सहित इंडिया हाईक संस्था के स्टाफ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

You May Like