ज्योतिर्मठ : देव डोलियों और रावल के स्वागत में संस्कृति समारोह आयोजित

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : देव डोलियों और बंदे रावल के स्वागत में नरसिंह मंदिर प्रांगण में देव संस्कृति समारोह का आयोजन

संजय कुंवर, ज्योर्तिमठ

भगवान श्री बदरी विशाल जी के कपाट मंगलम के पश्चात बदरी पुरी से आद्य गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी बदरीनाथ धाम के मुख्य अर्चक बंदे रावल जी अमर नाथ नंबूदरी की अगुवाई में आज ज्योर्तिमठ के नरसिंह मंदिर के मठ आंगन स्थित गद्दी स्थल पर विराजित हो गई है और साथ ही शीतकालीन पूजाएं भी शुरू हो गई है।

इस उपलक्ष्य में नरसिंह मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देव डोलियों के स्वागत में MG इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ द्वारा उत्तराखंड को पौराणिक धार्मिक संस्कृति और देव मुखौटा परम्परा को समेटे हुए विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का सजीव मंचन कर सैकड़ों की संख्या में डोली दर्शन करने पहुंचे भक्तों को भाव विभोर कर दिया देखिए एक झलक।

Next Post

बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल को सेवानिवृत्त पर दी भावपूर्ण विदाई

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल सेवानिवृत्त, ज्योर्तिमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल गुरूवार 27 नवंबर को अधिवर्षता एवं सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इस […]

You May Like