संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क रेंज जोशीमठ ने इंटरनेशनल डे फॉर बायोस्फियर रिजर्व के अवसर पर नरसिंह मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक।

सीमांत ज्योर्तिमठ में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर दिवस पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ रेंज के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा नरसिंह मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही आस-पास के पैदल मार्गों पर भी सफाई की गई। स्वच्छता अभियान से डेढ़ कुन्तल कूड़ा एकत्रित कर नगर पालिका को निस्तारण के लिए सौंपा गया।

साथ ही तीर्थयात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी, नरेंद्र लाल शाह उप वन क्षेत्र अधिकारी के साथ ही वन कर्मचारी एवं नगरपालिका जोशीमठ के पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

