ज्योतिर्मठ : पक्षी प्रेमियों ने पक्षियों का अवलोकन कर मनाया स्थानिक पक्षी दिवस ग्लोबल बिग डे 

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : एनडीबीआर की बर्ड वाचिंग ट्रेल में स्थानीय पक्षी प्रेमियों ने पक्षी अवलोकन कर मनाया स्थानिक पक्षी दिवस ग्लोबल बिग डे

ज्योतिर्मठ : नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व क्षेत्र के ज्योतिर्मठ बफर जोन कंपार्टमेंट के तहत नगर क्षेत्र के इंद्राप्वाइंट,सुनील,मनौटी,परसारी, टीवी टावर औली सुनील कुंड गोंख लगा जगथाली तक के बर्ड वाचिंग साईट में आज प्रकृति प्रेमियों और बर्डवाचिंग के शौकिया युवाओं ने पक्षी अवलोकन करते हुए सादगी के साथ”स्थानिक पक्षी दिवस” ग्लोबल बिग डे” को सेलिब्रेशन किया। दरअसल ये पक्षी अवलोकन का भारत में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हर वर्ष मई के दूसरे सप्ताह में शनिवार को पक्षी प्रेमियों और बर्ड वाचरों द्वारा ग्लोबल स्तर पर बर्ड फेस्टिवल के तौर पर मनाया जाता है। इंडियन वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून के बर्ड वाचिंग विशेषज्ञों से पक्षी अवलोकन की बारीकियां सीखे। एनडीआरएफ क्षेत्र के पक्षी प्रेमी और प्रकृति पर्यटन एक्सपर्ट संजय कुंवर बताते है कि वर्ष में आज के दिन विशेष रूप से सभी पक्षी प्रेमी अपनी एरिया कि स्थानीय पक्षी प्रजातियों को देखने और उनका डाटा तैयार करने के लिए ई बर्ड पर अपनी चेकलिस्ट साझा करते हैं। मैंने भी “ग्लोबल बिग डे”फॉर बर्ड वाचिंग के लिए आज सुबह के सत्र में औली टीवी टावर क्षेत्र के मिक्स फॉरेस्ट ट्रेल पर बर्ड वाचिंग कर औली ट्रेल पर समर विजिटर पक्षी ऐशी ड्रोंगो पक्षी के जोड़े को नेस्टिंग वर्क करते हुए देखने के शानदार अवलोकन के साथ साथ करीब 41 प्रजातियों का अवलोकन किया,जिसमें इंडियन ब्लू रॉबिन से लेकर लार्ज हॉक कुकू, इंडियन कुकू, कॉमन कुकू, पाइड थ्रश, टिक्कलस थ्रश,ऐश ड्रोंगो, ब्लू कैप्ड रॉक थ्रश,लॉन्ग टेल्ड श्राइक, स्पॉटेड फोर्क टेल, ग्रीनिश बॉब्लर,ब्लैक हेडेड जे, रस्टी चीक्ड सिमिटर बैब्लर,रूफस सीबिया,वर्डिटर फ्लाईकैचर,ग्रे विंग्ड ब्लैक बर्ड, ग्रीन बैक्ड टिट,ग्रे ट्री पाई सहित कई अन्य पक्षी आइडेंटिफाई हुए है, उन्होंने बताया कि ये ग्लोबल बिग डे का विशेष पक्षी अवलोकन अभियान 13 मई तक चलेगा,दरअसल आज ई बर्ड पर अपलोड की गई पक्षी अवलोकन की चेकलिस्ट सीधा ग्लोबल बिग डे में भी जुड़ जाती है.आज के दिन फेस्टिवल के तौर पर विशेष रूप से उन परिंदों के लिए मनाया जाता है जो भारत में पाए जाते हैं।

आज का दिन उन पक्षियों का ऑब्जरवेशन करने और उनके संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है। स्थानिक पक्षी दिवस ओर ग्लोबल बिग डे एक विश्वव्यापी आयोजन है जिसमें प्रकृति प्रेमी बर्डर एक दिन में जितनी संभव हो उतनी पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण करते हैं. ज्योतिर्मठ क्षेत्र के सभी पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों को स्थानिक पक्षी दिवस पर “जलज”प्रोजेक्ट के प्रकृति विद प्रशांत तड़ियाल,पक्षी विशेषज्ञ,आशीष कुमार गुर्जर,गंगा प्रहरी पर्यावरण प्रेमी विवेक पंवार ने भी अपनी शुभ कामनाएं दी है, वहीं ज्योतिर्मठ बर्ड वाचिंग क्लब से जुड़े ओर भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून से बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्थानीय युवाओं ने सुनील औली ईको टूरिज्म बर्ड वाचिंग साईट के आसपास पक्षी अवलोकन कर आज के दिन पक्षी संरक्षण और उनके डेटा कलेक्शन में अपना महत्व पूर्ण योगदान दिया,पक्षी प्रेमी संगीता,प्रियांशी, अनुज सिंह,पंकज रावत, महेंद्र भुजवान,जयदीप भट्ट,भुवनेश नंबूरी, रघुवीर सिंह, शिव प्रसाद,प्रमोद पंवार,ओम पंवार, आदि बताया कि उन्होंने भी आज अपने अपने छेत्र के आसपास पक्षी अवलोकन करते हुए स्थानिक पक्षी दिवस में अपना योगदान दिया है। पक्षी प्रेमियों को अपने स्थानीय पक्षियों को देखने और पहचान करने के लिए एक साथ एक साझा मंच पर आने ओर ई बर्ड पर चेकलिस्ट साझा करने का एक जागरूक अवसर है जिसे फेस्टिवल के तौर पर पक्षी प्रेमी मनाते हैं। आज के दिन खासकर युवा पक्षी प्रेमियों को अपनी स्थानीय पक्षी प्रजातियों की चेकलिस्ट बर्ड पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। देश के सभी जागरूक पक्षी प्रेमियों और बर्ड वाचरों को अपनी शुभ कामनाएं देते हुए विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्रा अधिकारी चेतना काण्डपाल ने कहा कि “ग्लोबल बिग डे” ओर स्थानिक पक्षी दिवस का उद्वेश्य स्थानीय परिंदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ पक्षियों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना भी है,ओर आने वाले भविष्य में उनकी रक्षा के लिए क्या क्या ठोस प्रयास हो इसके लिए भी एक मंथन कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में भी बर्ड वाचिंग की अच्छी संभावना है। सबसे पहले युवा पीढ़ी के पक्षी प्रेमियों को स्थानीय समुदाय की पक्षी प्रजातियों के बारे में जिज्ञासा पैदा करने और उनके संरक्षण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Next Post

बदरीनाथ : माणा गांव को जल संस्थान ने धरती आभा योजना से किया शत-प्रतिशत आच्छादित

जल संस्थान ने धरती आभा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना से सीमांत गांव माणा को किया शत प्रतिशत आच्छादित, विभाग ने माणा गांव के 241 परिवारों का जल संयोजन किया पूर्ण चमोली  :  चमोली जिले के सीमांत गांव माणा को जल संस्थान की ओर केंद्र पोषित धरती आभा जनजाति ग्राम उत्कर्ष […]

You May Like