ज्योतिर्मठ : थैंग गांव में शराब पीने – पिलाने पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : चमोली जिले के थैंग गांव में ग्रामीणों ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत ने फैसला किया है कि शराब पीने या बिक्री करने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय गांव को नशा मुक्त बनाने के  उद्देश्य से लिया गया है। ग्राम प्रधान ने सभी से सहयोग की अपील की है।

ज्योतिर्मठ विकासखंड के सीमांत थैंग गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर गांव के सामाजिक कार्यों शादी – विवाह, मुंडन संस्कार और नामकरण में शराब पीने पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ग्राम प्रधान मीरा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य रमा देवी ने बताया कि थैंग ग्राम पंचायत ने गांव की खुशहाली और नई पीढ़ी को नशे और शराब की लत से बचाने के लिए पूर्ण शराब बंदी का ये एक प्रयास किया है जिसे सब ग्रामीणों के सहयोग से ही आगे फलीभूत किया जाना है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेची गई तो उस पर भी जुर्माना के साथ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Next Post

नीतीश घाटी : धौली गंगा में पर्यटक ले सकेंगे राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ

सुराहीथोटा : कयाकिंग और राफ्टिंग का ट्रायल संपन्न,अब नीति वैली की धौली गंगा में पर्यटक ले सकेंगे राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ संजय कुंवर सुराहीथोटा/ज्योर्तिमठ : चमोली जनपद की ज्योर्तिमठ प्रखंड की सीमांत नीति मलारी वैली में भी अब पर्यटक व्हाइट वाटर राफ्टिंग और कयाकिंग के रोमांच का लुत्फ उठा […]

You May Like