
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली।

जिसमें नेचर सेंटर ज्योतिर्मठ में समस्त प्रभाग के फील्ड अधिकारियों को हिम तेंदुए के संबंध में पीपीटी के द्वारा अवगत करवाया गया। प्रभागीय कार्यालय से जागरूकता रैली टीसीपी व्यू पॉइंट तक चलाई गई। अंत में टीसीपी व्यू पॉइंट में स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं टीसीपी व्यू पॉइंट पर पर्यटकों को स्नो लेपर्ड के संबंध में अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में डीएफओ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग महातिम यादव, एसडीओ सुश्री सुमन , रेंज अधिकारी गौरव नेगी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

