
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में एंटी – रैगिंग कमेटी की बैठ संपन्न
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में एंटी- रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उच्च शिक्षा में रैगिंग रोधी कानून के विभिन्न प्रावधानों के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के एंटी -रैगिंग प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को रैगिंग का अर्थ भली प्रकार समझना चाहिए तथा बिना किसी भय व दबाव के वह रैगिंग करने वालों के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रीति कुमारी ने महाविद्यालय इतिहास के 30 सालों में किसी भी प्रकार के रैगिंग के कोई मामले ना आने पर महाविद्यालय परिवार को बधाइयां दी तथा इसे आगे भी इसी प्रकार बरकरार रखने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में छात्र संघ प्रभारी डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने अपने विचार रखते हुए रैगिंग को छात्र-छात्राओं के लिए एक अभिशाप बताया व छात्र-छात्राओं को ऐसे कृतियों से दूर रहने के लिए कहा।
इस दौरान महाविद्यालय के शास्ता मंडल प्रभारी प्रभारी डॉ. जीके सेमवाल ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु, सह सचिव मनीषा बुटोला, कोषाध्यक्ष स्नेहा सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

