ज्योतिर्मठ : कृषि विभाग द्वारा किसान दिवस पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी काश्तकारों को बागवानी और कृषि के टिप्स

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : कृषि विभाग द्वारा किसान दिवस पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी काश्तकारों को बागवानी और कृषि के टिप्स।

सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भारत सरकार की किसान दिवस विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ज्योतिर्मठ के सौजन्य से आयोज्य इस किसान संगोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों उन्नत शील काश्तकारो ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम चमोली के पादप रोग विशेषज्ञ और वेटनरी साइंस वैज्ञानिकों द्वारा क्षेत्र के किसानों को बागवानी से लेकर पशुपालन शाक भाजी उत्पादन संबंधी महत्व पूर्ण जानकारी दी और उनमें लगने वाले फंगसों, कीड़ों, से हो रहे नुकसान और उपायों की जानकारी दी, साथ ही गोष्ठी में किसानों ने विभाग वार अधिकरियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी सहित मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ असिम देव, उद्यान विभाग के अधिकारी सोमेश भंडारित, क्षेत्र प्रसार अधिकारी सुधीर चमोली, रघुबीर सिंह कमदी कृषि अधिकारी, बीडीओ मोहन जोशी, मौजूद रहे।

Next Post

ज्योर्तिमठ : औली में पक्षी गणना को जुटेंगे पक्षी प्रेमी, बर्ड वाचिंग क्लब औली करेगा मेजबानी

औली : ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम जीबीबीसी के तहत पक्षी गणना हेतु जुटेंगे पक्षी प्रेमी, बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ करेगा मेजबानी। टीम पहाड़ रफ्तार समाचार चमोली जिले में बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ द्वारा GBBC बर्ड काउंट का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि बर्ड काउंट इंडिया […]

You May Like