ज्योतिर्मठ में पिछले 15 दिनों से संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित, टूरिज़्म हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से तथा विद्या सोसाइटी द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल (IAS) के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण पर्यटन प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि का संबोधन व प्रमाण पत्र वितरण समापन समारोह के मुख्य अतिथि जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी रहे। उन्होंने सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा आज का समय कौशल आधारित रोजगार का है। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मज़बूत स्तंभ बनने का अवसर भी देते हैं। मैं सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे सीखे गए कौशल का उपयोग कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दें।
इस अवसर पर प्रदीप पंवार, सभासद सुनील गांव , विवेक पंवार तथा संजय कुंवर भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। अतिरिक्त निदेशक पर्यटन का वर्चुअल संबोधन
पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार का प्रयास है कि हर जिले में गुणवत्तापूर्ण पर्यटन प्रशिक्षण उपलब्ध हो। प्रशिक्षित टूर मैनेजर प्रदेश की पर्यटन छवि को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम संचालन व धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम में ट्रेनर नरेश रावत वशिष्ट सहित होटल एसोसिएशन औली के सचिव संतोष कुंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन विद्या सोसाइटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विजय तिवारी द्वारा बेहतरीन तरीके से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

