
संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : ग्राफिक एरा हास्पिटल के चिकित्सकों ने भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किए, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जोरदार स्वागत कर भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ग्राफिक एरा हास्पिटल के चिकित्सकों की टीम तथा स्टाफ का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इससे पहले ग्राफिक एरा हास्पिटल से जुड़े चिकित्सक तथा स्टाफ ने ज्योर्तिमठ स्थित श्री नृसिंह बदरी मंदिर में दर्शन किए।
गौरतलब है कि ग्राफिक एरा हास्पिटल द्वारा ज्योर्तिमठ स्थित राजकीय इंटर कालेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है इसके लिए बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने ग्राफिक एरा का आभार जताया। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित डा. नरेंद्र बुटोला, डा. नितिशा कपूर , शिवकुमार सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

