
पीजी कॉलेज ज्योर्तिमठ में छात्र संघ चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र
संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र संघ चुनाव सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पदों के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र क्रय किए जबकि तीन पदों के लिए केवल एक – एक नामांकन प्रपत्र ही क्रय किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. चरणसिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए : बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र दिव्यांशु और एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. रिया ने नामांकन पत्र लिया जबकि सचिव पद के लिए बी .ए.प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. सृष्टि और बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की ही छात्रा कु. शैलजा ने नामांकन पत्र क्रय किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि( UR )पद पर
कु. तृप्ति बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. तृप्ति और नीलम बी. ए. पंचम सेमेस्टर कु. नीलम ने नामांकन पत्र लिया। सह सचिव पद पर : कु.मनीषा BA पंचम सेमेस्टर की छात्रा ने कोषाध्यक्ष पद पर कु. स्नेहा BA प्रथम सेमेस्टर और उपाध्यक्ष पद पर कु. रिया बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु.रिया ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया।

