ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार गांव में धूमधाम से मनाया गया नंदाष्टमी महोत्सव

Team PahadRaftar

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का मेजबान गांव भ्यूंडार में धूमधाम से मनाया गया नंदाष्टमी महोत्सव

संजय कुंवर

भ्यूंडार/ज्योर्तिमठ : श्री हेमकुंड साहिब तीर्थ सहित विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की मेजबानी करने वाले लोकपाल घाटी के ख़ूबसूरत गांव भ्यूंडार पुलना गांव की आराध्य देवी मां नन्दा के मंदिर में महा अष्टमी उत्सव की धूम नजर आ रही है। बोल नन्दा माता की जय के जयकारों से आज पूरी भ्यूंडार घाटी गुंजायमान हो गई है।

अष्टमी उत्सव को लेकर भ्यूंडार पुलना गांव की विवाहित बेटियों जिन्हें मायके की ध्याणि कहा जाता है। बड़ी संख्या में अपने मायके अष्टमी उत्सव में पहुंची हैं। सभी भ्यूंडार पुलना की ध्याणियों ने मिलकर मां नन्दा को स्वर्ण जणिंत गले की माला भेंट की है। सब ध्यांणियों में मां नन्दा देवी के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था देखने को मिल रही है। सुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर स्थानीय उत्पादों से बने पकवानों,प्रसादों,पकवानों, ऋतु फलों को मां नन्दा के मंदिर में पहुंची हैं और चांचड़ी, झुमैलो व दांकुडी के माध्यम से मां नन्दा के प्रति अपनी भक्ति प्रकट कर रहे हैं। यहां मंदिर में आज रात्रि जागरों के साथ रात्रि जागरण भी होगा।

Next Post

बड़ी खबर : बदरीनाथ धाम में चल रहा जनांदोलन अस्थाई समय के लिए स्थगित

बदरीनाथ : बदरी पुरी के हितधारकों का 29 दिनों से चल रहा जन आंदोलन अस्थाई समय के लिए स्थगित, SDM ज्योतिर्मठ ने चरणामृत पिला कर तुड़वाया धरना संजय कुंवर बदरीनाथ : प्राधिकरण, मास्टर प्लान की नीतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर बद्रीनाथ धाम में चल रहा जन आंदोलन अस्थाई समय […]

You May Like