
संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : आईटीबीपी 23वीं वाहिनी द्वारा स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार के तहत लामबगड़ गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर जवानों द्वारा भारत – चीन, तिब्बत सीमा माणा और नीति घाटी की सीमावर्ती चौकियों के साथ सरहद की निगरानी की जा रही है। वहीं समय – समय पर सीमांत गांवों में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता रहा है।
आईटीबीपी 23वीं वाहिनी द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत सीमांत लामबगड़ गांव खिरों में ( सिविक एक्सन प्रोग्राम ) 2025 -26 के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। ग्राम प्रधान मीना चौहान ने आईटीबीपी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों को इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।

