
ज्योर्तिमठ : पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के नरसिंह मंदिर पहुंचने पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत, दर्शन पूजन के बाद तुलसी महा प्रसाद किया भेंट।
संजय कुंवर
सीएम धामी कल शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बदरीनाथ धाम पहुंच कर स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा बदरीनाथ ,माणा पास एमटीबी चेलेंज 2025 का करेंगे शुभारंभ। वाइब्रेट टूरिज्म और सीमा दर्शन को बढ़ावा देने के लिए होगी अनूठी पहल,वहीं इसी इवेंट्स की ओपनिंग शिरोमणि में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र और पूर्व सीएम उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी आज ज्योतिर्मठ पहुंच कर पौराणिक नरसिंह नव दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया, इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने पूर्व गर्वनर महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी का तुलसीमाला महा प्रसाद प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया, वहीं माणा पास MTB चेलेंज की आयोजक संस्था स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा इस मेगा इवेंट्स को लेकर सभी तैयारियां की पूरी कर ली है, सभी प्रतिभागी भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं।

