ज्योर्तिमठ : ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण व पंचायत चार्ज न मिलने से हो रहे विकास कार्य प्रभावित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण और पंचायत चार्ज न मिलने पर नाराजगी जताते हुए विकास कार्य प्रभावित होने की बात कहते हुए एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजा।

विकासखंड ज्योतिर्मठ के 51 ग्राम प्रधानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी को ज्ञापन भेजा गया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायत चुनाव होने के डेढ़ माह बाद भी उन्हें शपथ और पंचायत का चार्ज नहीं दिया गया है। जिससे सीमांत क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

लामबगड़ ग्राम पंचायत प्रधान मीना देवी,ढाक के ग्राम प्रधान मोहन बजवाल,बलवंत सिंह ग्राम प्रधान भल्ला गांव सूकी, बड़गांव ग्राम प्रधान बीना देवी ने कहा है कि विकास खंड ज्योतिर्मठ में चुनाव हुए डेढ़ माह होने वाले हैं लेकिन यहां सिर्फ 7 प्रधानों को ही शपथ दिलाई गई है। प्रखंड के बाकी 51 प्रधान गणों को आजतक शपथ नहीं दिलाई गई है। वहीं चार्ज तो किसी को भी नहीं मिला है अब तक, ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को प्रमाण पत्र पर मुहर लगाने से लेकर अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बड़ी बात ये कि सीमांत में कई गांव माइग्रेट वाले हैं ये ऋतु प्रवासी गांव अक्टूबर माह में अपने शीतकालीन प्रवास की ओर चले जाते हैं, ऐसे में इन एसटी बाहुल्य गांवों में विकास कार्य कब और कैसे शुरू हो सकेंगे ये सोचने वाली बात होगी। बीडीसी बैठक भी होने वाली है ऐसे में बिना ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्ताव पास और अनुमोदन कैसे होगा। इस तरह पूरा विकास खंड ज्योतिर्मठ का ग्राम प्रधान जन प्रतिनिधि आक्रोशित है। इसलिए सीमांत विकास खंड के ग्रामीणों के हित में यथा शीघ्र ग्राम पंचायत प्रधानों को शपथ ग्रहण करते हुए उन्हें चार्ज सौंपा जाय ताकि क्षेत्र के विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें ।नहीं तो प्रधान गणों द्वारा जल्द जन आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Next Post

गौचर : सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ अभिभावक सम्मेलन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में संपन्न हुआ अभिभावक सम्मेलन केएस असवाल  गौचर : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अभिभावकों ने अपने बच्चों की अध्ययन संबंधी समस्याओं को विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखा। विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य श्री मदन […]

You May Like