ज्योर्तिमठ : वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा युवाओं को सोसायटी रजिस्ट्रेशन हेतु दिए गए टिप्स

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

सुनील : वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा युवाओं को सोसायटी रजिस्ट्रेशन हेतु दिए गए टिप्स।

ज्योर्तिमठ के औली रोड़ के समीप टीवी टावर सुनील गांव के स्थानीय लोगों के साथ भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा एक महत्व पूर्ण विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई जिसका विषय रहा स्थानीय लोगों के लिए सोसाइटी रजिस्ट्रेशन ताकि वह एक समन्वय में काम कर सके साथ ही पर्यटन को किस प्रकार से सकारात्मक दिशा में बढ़ाए।

गोष्ठी में संस्थान की और से पहुंचे प्रशांत तड़ियाल ने बताया कि इस जागरूकता बैठक के तहत युवाओं को बताया गया कि किस तरह वो पर्यटन कारोबार सहित अन्य स्वरोजगार के संसाधनों के साथ मिलकर आपसी तालमेल करते हुए स्थानीय स्तर पर ही रूरल टूरिज्म और लोकल उत्पादों और यहां की संस्कृति को पर्यटकों के बीच बढ़ावा दे सकते है। जिसके लिए सोसाइटी पंजीकरण कराया जाना अति आवश्यक हो जाता है, लिहाजा संस्थान ऐसे समूहों और युवा कारोबारियों को आगे लाकर उन्हें सोसाइटी पंजीकरण में मदद करेगा।

Next Post

ऊखीमठ : सेवा इंटरनेशनल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 109 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के सीमान्त क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों में 109 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि एक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया […]

You May Like