ज्योर्तिमठ : बड़ागांव में शराब पर लगा प्रतिबंध, 25 हजार का लगेगा जुर्माना

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली जिले में एक बार फिर शराब के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है, अभी तक दर्जनों गांवों के लोगों ने शराब पीने पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब बड़ागांव में भी शराब सहित मादक पदार्थों पर ग्रामीणों ने पूर्ण प्रतिबंध लगा

दिया है। ग्रामीणों ने नशामुक्त गांव बनाने की शपथ ली।

बड़ागांव में ग्राम प्रधान बीना देवी की अध्यक्षता में आज चोपता प्रांगण में हुई इस महत्व पूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय। मदिरापान पार लगा पूर्ण प्रतिबंध। सार्वजनिक समारोहों, मांगलिक कार्यों में शराब परोसने पर लगी रोक। पंचायत भवन में ग्रामीणों और मातृ शक्ति ने ज्योतिर्मठ पुलिस की उपस्थिति में शराब बंदी की ली शपथ। गांव में निकाली नशा उन्मूलन जागरूकता रैली। बड़ागांव में अब शराब सहित अन्य सभी नशों पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगा होगा नियमानुसार सामाजिक बहिष्कार और 25 हजार रुपए का अर्थदंड जुर्माना। थाने में FIR दर्ज होने के साथ विधिक कार्यवाही होगी बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान बीना देवी,वन पंचायत सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्य,महिला मंगल दल अध्यक्ष,युवक मंगल दल की टीम ढाक ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मातृ शक्ति आदि मौजूद रही।

 

Next Post

भ्यूंडार : बगड़वाल देवता की पूजा-अर्चना कर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ आगे बढ़ी

भ्यूंडार में वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के लिए स्थानीय मान्यता का सम्मान, वर्षा और अग्नि शमन की कामना हेतु सामूहिक बगड़वाल देव पूजा। संजय कुंवर गोविंदघाट : गोविंद घाट रेंज के तहत भ्यूंडार वैली की तरफ लगी आग पर काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच […]

You May Like