संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : जीएमवीएन ने किया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेता को दिए नकद धनराशि का पुरस्कार।

शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा रविग्राम से जोशीमठ तक महिला एवं पुरुष की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 महिलाएं एवं 18 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को तीन किमी और पुरुषों को पांच किमी मैराथन दौड़ आयोजित की गई।

जिसमें खेल विभाग गोपेश्वर, पुलिस विभाग जोशीमठ द्वारा अपना सहयोग दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। गढ़वाल मंडल विकास निगम के विशेषाधिकार ने मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को 5100/ रूपए, द्वितीय को 3100/ रूपए और तृतीय को 2100/रूपए का पुरस्कार दिया गया।
