
चिपको आंदोलन की 51वीं वर्षगांठ पर पर्यावरण एवं समाजिक विकास समिति का तीन दिवसीय पर्यावरण उत्सव में कई पर्यावरण प्रेमियों ने किया शिरकत
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : अंतरराष्ट्रीय पटल पर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने वाली और चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी को समर्पित चिपको आंदोलन की 51वीं वर्ष गांठ पर सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर समिति द्वारा गौरा देवी की याद में पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक कार्यों से जुड़े विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया। जिसमे धौली गंगा घाटी के झेलम गांव के जाबांज बच्चे रोहित रावत जिन्होंने हाल ही में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने नवोदय विद्यालय के 40 बच्चों को दावानाल की चपेट में आने से बचाया था जिस बहादुरी के लिए उन्हें आज सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका के पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरवान को उनके द्वारा नगर क्षेत्र में किए गए प्लास्टिक उन्मूलन कार्य योगदल हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया गया। समिति के सचिव पुष्कर सिंह ने बताया कि यह पर्यावरण उत्सव तीन दिनों तक जारी रहेगा इस दौरान क्षेत्र की महिला मंगल दलों,सांस्कृतिक दलों, की प्रस्तुति के अलावा कई खेल कूद प्रतियोगिताओं और पारंपरिक खेलो के भी आयोजन किया जा रहा है।
