
संजय कुंवर
जोशीमठ : बहुउद्देशीय सहकारी समिति हेलंग चुनाव में सुखदेव सिंह पैनखण्डी, लंगसी एवं ज्योतिर्मठ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह पंवार निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी।
बता दें कि बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों के चुनाव में हेलंग समिति में सेलंग के सुखदेव सिंह अध्यक्ष, हेलंग के संदीप सिंह सचिव और कुंवर सिंह पाखी के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों में क्रमश अनीता देवी, यशवंत सिंह, मनीष सिंह, विक्रम लाल, गुरदीप शामिल हुए हैं। वहीं चमोली जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि मनीष सिंह ग्राम मोल्टा चुने गए हैं। जिला सहकारी भेषज संघ चमोली के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में प्रदीप सिंह हेलंग चुने गए हैं।

