जोशीमठ : सीमांत नगर क्षेत्र में छात्रों व जनप्रतिनिधियों ने निकाली तिरंगा रैली

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : स्कूली छात्रों ने नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश।

मंगलवार को भारत तिब्बत बोर्डर से सटे सीमांत सरहदी क्षेत्र जोशीमठ में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और उत्साह के साथ मनाने की तैयारिया अपने आखिरी पड़ाव में है। इस बीच हर घर गांव कस्बे से लेकर नगर शहर तक तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को नशा मुक्ति राष्ट्र एकता की शपथ भी दिलाई जा रही है। इसी संदर्भ में हर घर गांव कस्बे नगर में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी कड़ी में मंगलवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र के विद्यालयों से रैली में पहुंचे स्कूली बच्चों, महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी स्वालंबी महिलाओं, जन प्रतिनिधियों ने मिलकर जोशीमठ नगर में धूमधाम के साथ तिरंगा रैली निकाली। भारत 15 अगस्त 2024 को अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। सूबे के पहले सीमांत सरहदी धार्मिक तीर्थाटन और पर्यटन नगरी जोशीमठ में 15 अगस्त के महाउत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

Next Post

जोशीमठ : विश्व कल्याण के लिए कल्पेश्वर महादेव मंदिर में उज्जैन के आचार्यों द्वारा किया जा रहा रुद्राभिषेक

रिपोर्ट रघुबीर नेगी विश्व कल्याण के लिए पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक ज्योतिर्मठ विकास खंड के आंचल में बसी उर्गमघाटी जहां विराजमान हैं पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव जिसे स्थानीय कल्पनाथ भी कहां जाता है। यहां बारह महीने भगवान कल्पेश्वर महादेव एवं पंचबदरी में स्थित ध्यान बदरी के कपाट […]

You May Like