जोशीमठ : तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब के बागानों को हुआ भारी नुक़सान

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : मौसम का बदला मिजाज, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब के बागानों को हुआ भारी नुक़सान

सूबे के पहाड़ी इलाकों में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली, चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं जोशीमठ नगर क्षेत्र के निचले इलाकों खास कर सुनील,परसारी,औली,मनोटी, मेरग बड़ागांव में दोपहर बाद तेज आंधी गर्जना और तूफ़ान के साथ कुछ देर तक ओलावृष्टि होने से सेब बागानों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर किसानों के बगीचों में बने पोलीहाउस के क्षतिग्रस्त होने और टीन शेड भी टूटने की खबरें हैं,सुनील गांव के सेब के उद्यानों में काश्तकारों के सेब के पेड़ों पर लगे सभी फूल ओला वृष्टि ओर तेज आंधी की चपेट में आ गए हैं। वहीं कई बागानों में सेब के पेड़ों के टूटने की भी खबर है,आधा घण्टे के आंधी तूफ़ान और ओला वृष्टि से सेब बागवानी से जुड़े क्षेत्र के किसानों की माथे पर सिकन पड़ना लाजिमी है। वहीं सेब काश्तकारों ने सेब के फसल की नुक़सान की सूचना उद्यान विभाग को भी दी है।

Next Post

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने चमोली में किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चमोली में किया गया पथ संचलन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चमोली जिले में गुणात्मक पथ संचलन किया गया। जिसमें 40 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। संचलन अपर चमोली से मुख्य बाजार होकर चमोली पुल तक चला। संचलन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ […]

You May Like