राह भटके बुजुर्ग तीर्थयात्री को जोशीमठ पुलिस ने सकुशल पहुंचाया गंतव्य तक – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

भटकों को राह दिखाती जोशीमठ पुलिस

संजय कुंवर जोशीमठ

विष्णुप्रयाग क्षेत्र में रास्ता भटककर झाड़ियों में फंसे बुजुर्ग यात्री को जनपद पुलिस ने तलाश कर सकुशल पहुँचाया गंतव्य तक।

बुधवार को पंजाब से आये यात्री श्री कृपाल सिंह पुत्र- बंता सिंह संधू निवासी- 1793 फेस 2 अर्बन स्टेट लुधियाना, पंजाब उम्र- 61 वर्ष जो कि आज सुबह जोशीमठ से गोविंदघाट के लिए पैदल निकले थे, जोशीमठ से गोविंदघाट की तरफ करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर कमद गांव के पास ओएमपी की बगल से विष्णुप्रयाग जाने वाले रास्ते काफी आगे चलकर बने पुल (जो कि विगत आई दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था) पर पहुँचने के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि वे रास्ता भटक गए हैं। आगे कोई रास्ता नहीं बचा है और वे नदी किनारे जंगल के बीच झाड़ियों के बीच फंस गए हैं। कृपाल सिंह द्वारा पुलिस सहायता हेतु 100 नंबर पर कॉल की गई। सूचना मिलते ही तत्काल चौकी मारवाड़ी में नियुक्त आरक्षी 57 ना.पु.विरेंद्र एवं एचजी 1143 महेंद्र द्वारा अथक प्रयासों से कम समय में ही कृपाल सिंह उपरोक्त को विष्णुप्रयाग मंदिर से ठीक सामने जोशीमठ की तरफ से झाड़ियों के बीच से सकुशल निकालकर लाया गया एवं अपने गंतव्य को रवाना किया गया। बुजुर्ग कृपाल सिंह जी तत्काल मदद पाकर अत्यधिक प्रसन्न हुए उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

सीमांत में बारिश से बदरीनाथ हाईवे जगह - जगह बाधित - संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ में सर्वाधिक 27.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड, बदरीनाथ नेशनल हाईवे कई जगह बाधित संजय कुंवर जोशीमठ मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में साफ दिखाई दिया है, पूरा जोशीमठ कोहरे की सफेद चादर से ढका हुआ है। यहां देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश […]

You May Like