जोशीमठ : मेरी माटी मेरा देश अभियान पर बलिदानियों को याद कर किया पौधरोपण

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भेंटा के पिलखी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में किया गया पौधरोपण।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत भेंटा के पिलखी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोविंद सिंह नेगी की स्मृति में पौधरोपण किया गया और अमर शहीदों के बलिदान को याद कर नमन किया गया। गोविंद सिंह नेगी आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। ब्रह्मा सिंगापुर की लड़ाई में वह शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें ताम्रपत्र भी मिला। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को उनके गांव में स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके नाम से पौधरोपण किया गया।

जोशीमठ पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी व जनदेश सचिव के नेतृत्व में कालिंका धार तोक मैं पौधरोपण किया गया और ग्रामीण स्तर पर छोटे से प्रयास को आगे बढ़ाया जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में महिला मंगल अध्यक्ष आशा देवी, भूतपूर्व सैनिक सूबेदार भोला सिंह नेगी, पूर्व महिला मंगल अध्यक्ष प्रीति देवी, ममता नेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा देवी भूतपूर्व सैनिक नंदा सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

Next Post

चमोली : मेरी माटी मेरा देश अभियान पर किलोण्डी गांव में वीरों को याद कर किया पौधरोपण

केएस असवाल मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत किलोण्डी के टुंगरचा तोक में निर्मित अमृत सरोवर पर झण्डारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला मंगल दल , युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह एवं समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान […]

You May Like