जोशीमठ : पालिका परिषद व व्यापारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया बन्द करने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ : पालिका परिषद और व्यापार सभा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया बन्द करने बावत चलाया जागरूकता अभियान

संजय कुंवर जोशीमठ

नगर पालिका परिषद जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार/अधिशासी अधिकारी भारत भूषण,सहित पालिका के सभी कर्मचारी एवं व्यापार मंडल जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी की जागरूक पहल द्वारा जोशीमठ नगर के मुख्य बाजार में 19 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लस्टिक को पूर्ण रूप से बंद किए जाने हेतु समस्त व्यापारियों बंधुओं को आज जागरूक किया साथ ही जागरूकता पेम्पलेट वितरित किये गए। व्यापार सभा अध्यक्ष द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने में सभी व्यापारी वर्ग को इस मुहिम को सफल बनाने बावत अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अपील की। इस सम्बंध में 20 जुलाई को एक आवश्यक बैठक हुई थी जिसमें सभी विदयालय के प्रधानाचार्य से भी अनुरोध किया गया कि सभी छात्र – छात्राओं को इस मुहिम में सहयोग हेतु प्रेरित किया जाय।

Next Post

सीएम धामी को बड़ागांव सीता महायज्ञ (सितूण) मेले के लिए दिया निमंत्रण - संजय कुंवर

सीएम धामी को बड़ागांव सीता महायज्ञ (सितूण) हेतु दिया गया निमंत्रण संजय कुंवर देहरादून/जोशीमठ सीमांत प्रखंड जोशीमठ के सांसद आदर्श ग्राम बड़ागांव में 42 वर्षों के उपरांत होने जा रहे सीता माता महायज्ञ में सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शरीक। इस बात की जानकारी देते हुए वरिष्ठ […]

You May Like