
चमोली : चंद्रयान-3 का सफलता पूर्वक उतरने पर पूरे देश के साथ सीमांत चमोली जिले व जोशीमठ में लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि चंद्रयान – 3 के सफलता पूर्वक चन्द्रमा की सतह पर उतरने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरा विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सीमांत जोशीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सफलता पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
Video Player
00:00
00:00
चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था। यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06:04 बजे के आसपास सफलतापूर्वक उतर चुका है।