जोशीमठ : दीपावली पर्व पर डुमक बजीर देवता मंदिर में जलाए एक हजार दीपक, भंडारा भी आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : प्रकाश पर्व दीपावली सीमांत डुमक गांव में  धूमधाम से मनाई गई। दीपावली पर्व पर बजीर देवता के मंदिर में एक हजार दीपक जलाकर भजन-कीर्तन कर भंडारे का आयोजन किया गया।

जोशीमठ विकास के दूरस्थ गांव डुमक में प्रकाश पर्व दीपावली दिव्य व भव्य रूप में मनाया गया। मंदिर समिति के सहयोग से पिछले दो वर्षों से बजीर राजा के मंदिर को भव्य रूप में श्रृंगार किया जा रहा है और 1000 हजार दीपकों से प्रकाश किया जा रहा है। इस वर्ष भी मंदिर समिति व ग्रामीणों के सहयोग से दीपावली पर बजीर देवता में एक हजार दीपक जलाए गए और ग्रामीणों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने बजीर देवता का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। डुमक गांव के समाजसेवी अंकित भंडारी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा पिछले दो वर्षों से दीपावली पर्व पर बजीर देवता के मंदिर में भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बजीर देवता के पश्वा जगदीश सिंह सनवाल, मां नंदा देवी के पश्वा राजेंद्र सिंह भंडारी व मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह सनवाल के साथ ही स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Next Post

उत्तरकाशी : सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया   उत्तरकाशी :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही […]

You May Like