जोशीमठ : गुर गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व पर शबद गुरुवाणी से संगत हुई निहाल

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : सिख धर्म के 10 वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

आज गुरुद्वारा जोशीमठ में सिक्खों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मोत्सव पे गुरुवाणी शबद कीर्तन पाठ हुए, इस पावन अवसर पर नगर क्षेत्र के लोगों के साथ – साथ, व्यापारियों जन प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों ने बड़ी संख्या में गुरुद्वारा जोशीमठ पहुंच कर दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु प्रसाद के साथ लंगर भी चखा। इस अवसर पर ग्रंथी भाई मिलाप सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के तमाम पदाधिकारी और सेवादार मौजूद रहे। ग्रंथी संत सिंह जी ने इस अवसर पर गुरुवाणी मुखबाग लिया और शबद कीर्तन के साथ आई सभी संगत को निहाल किया। इस पावन मौके पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव पर सभी देशवासियों और जोशीमठ गोविंद धाम, वासियों को अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा की यह पर्व सिख समुदाय के अलावा हमारे पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है,दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी हमेशा एकता, समानता, और भक्ति, जेसे गुणों पर जोर देते थे, आइए हम सब मिलकर आज इस दिन को प्यार,दया, और न्याय फैलाकर मनाएं।

Next Post

जोशीमठ पहुंचने पर राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली का हुआ भव्य स्वागत

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के प्रचार रथ के साथ सूबे के पहले सीमांत नगर ज्योतिर्मठ पहुंचने पर उमड़े लोग, शुभंकर मौली के साथ फोटो सेल्फी खिंचवाने की लगी होड़, जी हां जिला मुख्यालय चमोली गोपेश्वर से आज डीएम चमोली संदीप तिवारी द्वारा झंडी दिखाकर […]

You May Like