जोशीमठ : व्यापार संघ चुनाव में नैन सिंह भंडारी अध्यक्ष व सौरभ राणा बने महामंत्री

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ

सूबे के अंतिम नगर जोशीमठ में पुलिस की कड़ी सुरक्षा और चुनाव पर्यवेक्षको की निगरानी के बीच आज व्यापार मंडल के चुनाव शांति पूर्ण ढंग से हुए संपन्न हुए। जिसमे व्यापार सभा अध्यक्ष पद पर नैन सिंह भंडारी ने जीत हासिल की। वहीं व्यापार सभा महामंत्री पद पर सौरव राणा ने जीत हासिल की है। विजयी हुए व्यापार सभा जोशीमठ के पदाधिकारियों ने जोशीमठ नगर के मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजई जुलूस निकाल कर सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मतदान कक्ष नगर पालिका जोशीमठ के सभागार में मतदान के दौरान जोशीमठ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

बता दें कि व्यापार संघ के नए चुनाव मे आज नैन सिंह

भंडारी को अध्यक्ष व सौरभ राणा महामंत्री पद मे निवार्चित हो गये है। जोशीमठ व्यापार संघ मतदान में कुल 616 मे से 578 वोट पडे। जिसमे अध्यक्ष पद पर नैन सिह भंडारी को 320 व अमित सती को 249 जिसमे 9 वोट निरस्त हुई। वही महामंत्री पद पर 578 वोट पड़े जिसमे जय प्रकाश भटृ को 180 मुकेश नोटियाल को 84 व सोरभ राणा को 299 वोट पडे जिसमे 15 वोट निरस्त हुये। वही कोषाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल शाह निर्विरोध निर्वाचित हुए। व्यापार संघ मतदान आज सुबह आठ बजे से 4 बजे तक चला। जीत के बाद नगर में विशाल विजय जुलूस निकाला गया।

Next Post

बदरीनाथ : बामणी गांव में नंदा अष्टमी पर भव्य मेला आयोजित

संजय कुंवर बदरीनाथ धाम श्री बदरीनाथ धाम में नंदाष्टमी पर्व संपन्न, श्री कुबेर जी ने आज बदरीश पंचायत से नंदा देवी मंदिर बामणी प्रस्थान किया मां नंदा के दर्शन के पश्चात श्री कुबेर देवता लौटेंगे श्री बदरीनाथ धाम, 25 सितंबर को माणा घंटाकर्ण देंगे भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का […]

You May Like