जोशीमठ : पालिका स्वच्छता के साथ कूड़े से कमा रही करोड़ों रुपए

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : सूबे की अंतिम सरहदी नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा नगर क्षेत्र की स्वच्छता के साथ साथ जोशीमठ नगर के पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। पालिका के कर्मठ पर्यावरण मित्रों की कड़ी मेहनत और अधिकारियों के कुशल मार्ग दर्शन के चलते बीते 4 माह में प्लास्टिक/ अजैविक कूड़े से अच्छी आय भी प्राप्त हो रही है।

दरअसल इस वित्तीय वर्ष 2023-24 अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पालिका द्वार अजैविक कूड़े से करीब 5 लाख 62 हजार रूपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। जो प्रदेश की अन्य पालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

प्राप्त आय का विवरण

अप्रैल 2023 – रु0 1,07,829
मई 2023 – रु0 1,68,890
जून 2023 – रु0 1,16,783
जुलाई 2023 – रु0 1,68,404
कुल – रु0 5,61,906 (पांच लाख एकसठ हज़ार नो सौ छह
रुपये मात्रा)

कुल कूड़ा विक्रय से आय-89,24,162-00(उनब्बे लाख चौबीस हज़ार एक सौ बासठ)

Next Post

ऊखीमठ : सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : शुक्रवार को अरूणाचल प्रदेश के किपीटू पोस्ट पर डयूटी के दौरान शहीद हुए 45 वर्षीय नायब सुबेदार गोपाल राम का उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक भणज क्यूजा घाटी में सैन्य सम्मान के साथ नम आँखों से अन्तिम विदाई दी गयी। उनके निधन से उनके पैतृक भणज […]

You May Like