जोशीमठ : पालिका ने चारधाम यात्रा मार्ग से एकत्रित प्लास्टिक कचरे से प्राप्त की एक करोड़ की आय

Team PahadRaftar

नगर पालिका जोशीमठ ने प्लास्टिक कचरे को बनाया आय का साधन,चारधाम यात्रा मार्ग से एकत्रित प्लास्टिक कचरे से प्राप्त की 1 करोड़ दो लाख की आय।

संजय कुंवर 

जोशीमठ : पहाड़ों के लिए आफत बन रहे प्लास्टिक कचरे को जोशीमठ नगर पालिका ने आय का साधन बना लिया है। यहां पालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लिया है। जबकि वर्तमान तक कचरे का विपणन कर 1 करोड़ दो लाख की आय अर्जित कर ली है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद जोशीमठ संभाले हुए है। ऐसे में यहां पालिका की ओर से नगर के साथ ही यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक कचरे को आय का साधन बना लिया है। पालिका प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग से उन्होंने एक माह में कुल ढाई लाख से अधिक शीतलपेय की बोतलें एकत्रित कर ली है। जबकि अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर करीब तीन टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया है।

पालिका अधिकारियों ने बताया की यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने के लिये नगर और यात्रा मार्ग पर 22 मजदूर लगाए गए हैं। कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर कचरे का विपणन किया जा रहा है। जिससे वर्तमान तक जोशीमठ नगर पालिका की ओर से 1 करोड़ 2 लाख से अधिक की आय अर्जित कर ली गई है।
जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिये नगर पालिका जोशीमठ की ओर से जहां पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। वहीं प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण के लिये 22 मजदूर तैनात किए गए हैं। जिनके माध्यम से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर विपणन किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप जहां यात्रा मार्ग से प्लास्टिक कचरे का प्रभावी निस्तारण हो रहा है। वहीं पालिका प्रशासन को बेहतर आय भी प्राप्त हो रही है।

Next Post

चमोली : बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक माणा घन्याय देवता मंदिर के कपाट खुले 

बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक माणा घन्याय देवता मंदिर के कपाट खुले  संजय कुंवर बदरीनाथ : महावीर श्री घंटाकर्ण “माणा घन्याल” मंदिर के कपाट खुले, देश के सीमांत पर्यटन गांव माणा( बदरीनाथ – चमोली) में भगवान बदरीनाथ के क्षेत्र रक्षक श्री घंटाकर्ण जी की तीन दिवसीय ज्येष्ठ माह पूजा “जैठ […]

You May Like