जोशीमठ : अपने भक्तों को आशीष देकर कैलास विदा हुई मां नंदा, श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : सुख समृद्धि आशीष देकर मां नन्दा अपने ससुराल कैलास विदा, श्रद्धालुओं की आंखे हुई नम

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ

प्रत्येक वर्ष भाद्र शुक्ल पक्ष की पावन अष्टमी को अगाध श्रद्धा, आस्था एवम परंपरागत धार्मिक वातावरण में सीमांत पैन खंडा क्षेत्र में भव्यता के साथ मनाया जाने वाला नंदाष्टमी पर्व आज सांय मां नन्दा देवी को कैलाश विदा करने के साथ संपन्न हो गया है,मां नन्दा देवी ने अपने ससुराल कैलाश जाने से पूर्व सभी नन्दा भक्तो और ग्राम वासियों को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद भी दिया।

दरअसल पूरे देव भूमि उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोने वाला लोक उत्सव नन्दा अष्टमी के तीसरे दिन आज मां नन्दा का पूजन कर उन्हे मायके की तरफ से स्थानीय लोक पकवानों रोंट,आरसा,चेउडा, भुखुना, हलवा प्रसाद सहित ऋतु फलों ककड़ी,मुंगरी,सेब,आडू की समूण भेंट की गई,जिसके बाद ढोल दमों जागरों के माध्यम से मां नन्दा को अगले वर्ष फिर से बुलाने के वायदे और भीगी पलकों के साथ मां नन्दा के ससुराल उच्च हिमालई कैलास को विदाई दी गई।

इस भावुक पल को देखते हुए सैकड़ों भक्तों की आंखे भी नम हो गई। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी नन्दा भक्तों और ग्राम वासियों को नन्दा अष्टमी के विशेष प्रसाद के रूप में दिव्य पुष्प ब्रह्म कमल बांटा गया, नन्दा अष्टमी के इस लोक पर्व को देखने पैन खंडा क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की भीड़ अलग अलग नन्दा मंदिरों में उमड़ी रही।

Next Post

उर्गमघाटी : मायके पहुंचने पर नंदा स्वनूल का मैतियों ने किया भव्य स्वागत

मायके पहुंचीं नन्दा स्वनूल मैतियों ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट रघुबीर नेगी चमोली हिमालय वासियों की आराध्य भगवती नन्दा स्वनूल मायके पहुंची मैतियों ने किया भव्य स्वागत, बेटियों के मायके पहुंचने पर छलक उठी आंखें, मैनवाखाल में जागरों के माध्यम नन्दा को नन्दीकुड एवं देवी स्वनूल को सोना शिखर से […]

You May Like