जोशीमठ : उर्गमघाटी में मां गौरा पहुंची मायके, मैतियों ने किया भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

हिमालय वासियों की बेटी धियांण गौरा मायके पहुंची, मैतियों ने किया भव्य स्वागत

रघुबीर नेगी 

जोशीमठ : भल्ला वंशजों की कुलदेवी धियांण भगवती गौरा देर शाम 7.30 पर मायके पहुंची। 06 सितंबर को रोखनी बुग्याल में जागरों के द्वारा जात कर भगवती गौरा को मायके के लिए आवाह्न किया गया पूजा-अर्चना के बाद भगवती गौरा की ब्रह्म कमल की फुलवारी से दिव्य पुष्प तोड़कर दोपहर तीन बजे अपने भाई फ्यूलानारायण मंदिर में पहुंची जहां भगवती का भूमि क्षेत्र भर्की फ्यूया फ्यूयाण ने भव्य स्वागत किया। भाई फ्यूलानारायण से मिलकर भगवती गौरा की अखिंया छलक उठी भगवान फ्यूलानारायण भगवती गौरा के भाई हैं दोपहर में फ्यूलानारायण में भगवती को भोग लगाया गया प्रसाद ग्रहण करने के उपरान्त भगवती ने फ्यूलानारायण से विदा ली और मायके के लिए प्रस्थान किया।

बता दें कि भगवती गौरा की छतोली ने 5 सितम्बर को देवग्राम के गौरा मन्दिर से शाम चार बजे प्रस्थान कर शाम 6 बजे श्री फ्यूलानारायण मन्दिर में पहुंची जहां श्री फ्यूलानारायण व भर्की भैंटा के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया पूजा-अर्चना के बाद जागर गायन किया गया।

06 सितंबर को सुबह 6 बजे छतोली ने भनाई बुग्याल के लिए प्रस्थान किया जो 10.30 पर भनाई बुग्याल पहुंची जात करने के बाद 11.30 बजे भगवती गौरा श्री फ्यूलानारायण मन्दिर में पहुंची जहां श्री फ्यूलानारायण के प्रतिनिधि व भर्की भूमियाल ने देवी गौरा का स्वागत किया पूजा अर्चना के बाद यहां प्रसाद ग्रहण किया भाई नारायण व भर्की भूमियाल से एक वर्ष बाद मिली भगवती बहिन धियाण से मिले भर्की भूमियाल व श्री फ्यूलानारायण तो आंखियां छलक आयी अवतरित होकर भर्की भूमियाल ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। यहां से विदा होने में पांच बज गये नारायण से एक वर्ष बाद मिली भगवती कौन भाई चाहेगी कि बहिन जल्दी विदा हो यहां नारायण के यहां तो आदिशक्ति आयी तो काफी देर बाद श्री फ्यूलानारायण फ्यूयाण फ्यूया भर्की भूमियाल ने मां गौरा को मायके के लिए विदा किया श्री फ्यूलानारायण जहां नारियों को सबसे अधिक सम्मान मिला है।

शाम सात बजे भगवती कल्पेश्वर महादेव होते हुये गौरा मन्दिर पहुंच गई एक साल के अन्तराल के बाद जहां मैतियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भल्ला वंशजों के प्रतिनिधि द्विवेक नेगी, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संघ अध्यक्ष जोशीमठ अनूप सिंह नेगी, रघुबीर नेगी, यशवनत नेगी, कमलेश रावत, कुलदीप, सचिन नेगी, देवेन्द्र नेगी, बख्तावर सिंह पूर्व उपप्रधान देवग्राम, मनोज रावत, प्रकाश नेगी, देवेन्द्र रावत, प्रधान देवग्राम, फ्यूयाण पुजारी राजेश्वरी देवी, फ्यूया विवेक रावत, लक्ष्मण नेगी, पश्वा भूमि क्षेत्र पाल भर्की मोहन नेगी, पश्वा दक्षिण काली ध्रूव नेगी, विनोद नेगी, अध्यक्ष कल्पनाथ मंदिर प्रबंधकारिणी समिति देवग्राम मंजू रावत, प्रधान भर्की सुभाष रावत, लक्ष्मण रावत, अजीतपाल रावत, लक्ष्मण सिंह, अध्यक्ष गौरा देवी मंदिर समिति प्रेम प्रकाश, अध्यक्ष गौरा देवी रामलीला मंडली देवग्राम विलोचना, पुष्पा देवी, गोदाम्बरी ममगाईं , अध्यक्ष महिला मंगल दल ल्यांरी हरकी देवी, सोनी, शिवानी, तनुजा देवी, साक्षी नेगी , दीक्षा नेगी,  रेखा रावत, प्रदीप नेगी, कुंवर फर्स्वाण समेत 200 से अधिक लोग शामिल हुए।

Next Post

पीपलकोटी : बंड क्षेत्र की नंदा डोली किरूली गांव से गौणा गांव को हुई रवाना

बंड की नंदा डोली किरुली गांव से अगले पड़ाव के लिए रवाना, नंदा को विदा करते समय छलछला गयी ध्याणियों की आंखे पीपलकोटी मेरी मैत की ध्याणी तेरू बाटू हेरदू रोलु हेरि चेजा फेरी चे जा तू मैत कु मुलुक.. जैसे पौराणिक लोकगीतों और जागारों के साथ किरुली गांव के […]

You May Like