जोशीमठ में महिलाओं ने भजन – कीर्तन कर मनाया तीज पर्व – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर,जोशीमठ

जोशीमठ में तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने तीज के पर्व पर अपनी विशेष तैयारियां की। सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने अमर सुहाग की रक्षा की कामना की। महिलाओं ने तीज के पर्व पर मां नंदा भगवान शिव को समर्पित गीत और संगीत और भजन कीर्तन भी किया गया। आरती उनियाल, शांति चौहान, गीता परमार का कहना है कि भगवान शंकर ने मां पार्वती के साथ विवाह करके उन्हें प्राप्त किया था। इसलिए सावन के महीने में भगवान शंकर का विशेष महत्व है। इसी दौरान तीज के पर्व को भी महिलाओं के द्वारा पौराणिक ज्योर्तिमठ में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं श्रृंगार के साथ व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक का पूजा अर्चना कर कर भगवान शिव से प्रार्थना की सुबह से ही हरियाली तीज के लिए भगवान ज्योर्तेश्वर के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा की कामना कर अच्छे दांपत्य जीवन की कामना की। गीता परमार और ज्योति पांडेय का कहना है सुबह से ही इस व्रत की सफलता के लिए उन्होंने विशेष ख्याल रख, पूजा अर्चना गीत संगीत का कार्यक्रम किया।

Next Post

चमोली जिले में भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय - संजय कुंवर

संजय कुंवर चमोली : चमोली जिले के शिवालयों में आज सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। जिले के सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने जलभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सभी शिवालयों में भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।वहीं मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट […]

You May Like