जोशीमठ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माओवादी बयान से आपदा प्रभावितों में आक्रोश, किया पुतला दहन – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : जोशीमठ नगर के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति सहित कांग्रेस पार्टी ने आज नटराज चौक जोशीमठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के माओवादी वाले बयान को लेकर जोशीमठ नगर क्षेत्र में उबाल आया हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रायवाला प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मीडिया को दिए गए “माओ वादी”जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग लेफ्ट ओर आइसा से जुड़े वाले बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

और महेंद्र भट्ट का जोशीमठ आने पर काले झंडे के साथ विरोध किए जाने की बात भी कही गई है। संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नजर में जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग माओवादी हैं,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ये वक्तव्य जोशीमठ के सभी भू धंसाव प्रभावितों का अपमान है। इसलिए आज जोशीमठ में प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट का विरोध जताने के लिए पुतला दहन हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी द्वारा जिस तरह जोशीमठ के इस आंदोलन को माओवादी आंदोलन करार दिया है। इससे उनकी जोशीमठ क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी और मानसिकता साफ दिखाई दे रही है। आपदा प्रभावित यहां किस हाल में शीतकाल में प्रशासन के दिए आसरों में घुट- घुट कर जीवन यापन कर रहे हैं बीजेपी सरकार उनके पुनर्वास, मुआवजा, विस्थापन के लिए अबतक कुछ नहीं कर सकी, उल्टा हमारे शांति पूर्ण आंदोलन को माओवादियों का आंदोलन बताया जा रहा है। जो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों का अपमान है। जोशीमठ की जनता का कहना है कि महेंद्र भट्ट दो बार बद्रीनाथ विधान सभा से चुनाव लडे हैं उनसे सवाल है कि क्या वो भी चीन से चुनाव लडे थे ?

Next Post

पांडुकेश्वर : गोविंदघाट रेंज द्वारा वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ पांडुकेश्वर : गोविंदघाट रेंज द्वारा वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन। विश्व धरोहर फूलों की घाटी नेशनल पार्क प्रबन्धन के अन्तर्गत गोविंदघाट रेंज द्वारा पांडुकेश्वर गांव में जन जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। गोविंद घाट रेंज के वन […]

You May Like