ऊखीमठ : केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को नमः आंखों से दी अंतिम विदाई

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का अन्तिम संस्कार मन्दाकिनी व मधु गंगा के संगम स्थल त्रिवेणी घाट में राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व हजारों ग्रामीणों ने उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी।

अगस्तमुनी से त्रिवेणी संगम तक निकली शव यात्रा में हजारों ग्रामीणों ने शामिल होकर उनके अन्तिम दर्शन किये। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार मध्य रात्रि को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मैक्स हास्पिटल देहरादून में अन्तिम सांस ली थी तथा बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को अगस्तमुनी लाया गया था। गुरुवार को उनकी शव यात्रा अगस्तमुनी, विजयनगर, जवाहर नगर, सौडी़ चन्द्रापुरी, भीरी, कुण्ड पहुंची तो हजारों ग्रामीणों ने उनके अन्तिम दर्शन कर नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। उनकी शव यात्रा के त्रिवेणी संगम पहुंचने पर महिलायें अपने आंसू नहीं रोक पाई। शव यात्रा के त्रिवेणी संगम पहुंचने पर शैलारानी रावत अमर रहे के उद्घोषों से हजारों लोगों ने उन्हें अन्तिम विदाई दी तथा पुलिस गार्ड ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, एस डी एम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी तथा उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत व भतीजे शैलेन्द्र रावत ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, चमोली मुकेश नेगी, डा0 कुलदीप नेगी आजाद, कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, पंकज भटट्, देव प्रकाश सेमवाल, प्रधान संगठन पूर्व जिलाध्यक्ष बिक्रम नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, नरेन्द्र बिष्ट, सुमन नेगी, पी एस जगवाण, गम्भीर बिष्ट, अवतार नेगी, लखपत राणा, सुभाष अथवाल, भानु रावत, रोशन देवशाली, नवीन रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, उक्राद प्रदेश प्रवक्ता मोहित डिमरी, बलवीर चौधरी,क्षेपस अर्जुन नेगी, पंचम नेगी, मगन नेगी, प्रताप मेवाल, केशव तिवारी, रमेश बेजवाल, हर्षप्रीतम नेगी, प्रदीप बगवाडी, माधव नेगी, राय सिंह राणा, अनसोया भटट्, राजीव भटट्, कुलदीप रावत, शिव सिंह रावत, लखपत भण्डारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण,पूर्व जिपस संगीता नेगी, देवेश्वरी नेगी, बीरेन्द्र बुढोला, किरण शुक्ला, दीपा देवी आर्य, माधुरी नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुबोध बगवाडी,नरोत्तम राणा, प्रधान अरविन्द राणा, मुलायम तिन्दोरी, बिक्रम नेगी, कुवर बजवाल योगेन्द्र नेगी, मदन भटट्, राकेश नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ में बंद होने से दूरस्थ पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचाया गया

संजय कुंवर  जोशीमठ : भूस्खलन होने से जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे तीन दिनों से बंद पड़ा है। ऐसे में दूरस्थ मतदेय स्थल द्रोणागिरी, जुम्मा, कोषा और अरूडी पटूडी की पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री की साथ जोशीमठ से हेलीकाप्टर द्वारा गोपेश्वर पहुंचाया गया है।

You May Like