चमोली : पैनखंडा की बेटी गार्गी उनियाल अब नीले गगन में भरेंगी उड़ान

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : सपने सिर्फ उन्हीं के सच होते हैं जो उन्हें पूरी मेहनत और लगन से साकार करने का हौसला रखते हैं। ये कर दिखाया है सीमांत पैनखंडा की बेटी गार्गी उनियाल ने जो भारतीय सेना में बतौर फ्लाईंग ऑफिसर बनकर अब करेंगी देश सेवा।

गार्गी उनियाल अब भरेंगी नीले गगन में उड़ान। एएफटीसी बैंगलुरू में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाईंग ऑफिसर करेंगी देश सेवा। यह जानकारी गार्गी के पिता दिनेश उनियाल द्वारा दी गई जो ज्योतिर्मठ क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी भी हैं। जो बेंगलुरु में अपनी बेटी की इस महान उपलब्धि को सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आज उनकी जांबाज बेटी का पासिंग आउट परेड संपन्न हुआ। अपनी बेटी के कंधों पर लगे तमगों से अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए दिनेश उनियाल ने बताया कि बेटी गार्गी को बचपन से साहसिक एडवेंचर्स का शौक रहा और इसके बाद फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में इंडियन एयर फोर्स ज्वॉइन करना उसका जुनून था,जो गार्गी ने अपनी कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा शक्ति के बलबूते अपनी मंजिल पाई है। एक पिता होने के चलते आज मुझे भी अपनी बेटी गार्गी पर गर्व होना लाजिमी है। आज पासिंग आउट परेड के बाद गार्गी उनियाल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में देश के लिए अपनी सेवाएं देंगी। इधर गार्गी उनियाल पासिंग आउट परेड पूरी होने की खुशी से सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में खुशी की लहर है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ब्लॉक प्रमुख ज्योर्तिमठ अनूप नेगी,सहित नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह,ने गार्गी उनियाल की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें अपनी शुभ कामना प्रेषित की है। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि हमारे सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ के सुनील गांव की बेटी गार्गी उनियाल जनपद चमोली और सीमांत ज्योर्तिमठ के लिए मिशाल बनी है।

 

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : चन्द्रनगर में तीर्थाटन एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं

चन्द्रनगर : आस्था, प्रकृति और शांति का अनुपम संगम     तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं क्यूंजा घाटी में। लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : क्यूंजा घाटी की सुरम्य वादियों में स्थित चन्द्रनगर अपनी अद्भुत प्राकृतिक छटा, धार्मिक महत्ता और शांत वातावरण के कारण एक महत्वपूर्ण हिल स्टेशन के रूप में […]

You May Like