जोशीमठ : सीमांत जोशीमठ में होलियारों ने होली गीतों के साथ मनाया रंगोत्सव

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : रंग प्रेम भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होली उत्सव पहाड़ों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

सूबे के पहले सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भी होली की सतरंगी बहार बहती हुई नजर आई। सुबह से ही घर – घर से होलियारों की टोली हाथों में रंग गुलाल – अबीर और पिचकारी लिए एक दूसरे पर प्रेम और सौहार्द की होली खेलते नजर आए। नगर क्षेत्र के डांडो गांव, में मुख्य होली कार्यक्रम नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में हुए जहां महिलाएं समूह में लोक गीतों और होली के गीतों पर जमकर थिरके वहीं चौड़ारी,सुनील,औली, नरसिंह मंदिर, मारवाड़ी रविग्राम,परसारी, मेरग,बड़ागांव, सहित धौली गंगा घाटी और अलक नन्दा घाटी के दर्जनों गांव में होली की धूम नजर आई।

उर्गमघाटी के देवग्राम सहित अन्य गांवों में भी महिलाओं ने टोली बनाकर एक दूसरे को रंग लगाने के साथ ही होली गीतों पर झूमे और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : गौचर क्षेत्र में होली पर खूब उड़े रंग और गुलाल

केएस असवाल  गौचर : गौचर नगर पालिका क्षेत्र गौचर में रंग, उमंग, प्रेम उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली को विभिन्न संगठनों कीर्तन मंडलियों और व्यापार संघ द्वारा धूमधाम से मनाया गया. बसन्त रंगोत्सव पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी जन कल्याण लोक सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार […]

You May Like