जोशीमठ: डांडो गांव में बारिश की फुहारों के बीच किया होलिका दहन – पहाड़ रफ्तार  

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ: डांडो गांव में बारिश की फुहारों के बीच होलिका दहन

भूधंसाव आपदा से उबर रहे सूबे के अंतिम सरहदी सीमांत नगर जोशीमठ में होली महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी होली से पूर्व आज सांय जोशीमठ के डांडो गांव स्थित मां नन्दा देवी मन्दिर प्रांगण में सजाई गई होलिका का दहन विधि विधान पूर्वक किया गया। इस अवसर पर गांव में जश्न का माहौल बना रहा।

 

गांव की महिलाओं, युवाओं सहित बच्चों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगा कर जम कर होली के गीतों पर थिरके और गुजिया मिठाईयां बांटकर आपस में गले मिल कर खुशियां बांटी। इस साल होलिका दहन पर काफी दुर्लभ योग बना है, हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। रंगों की होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस साल होलिका दहन दो दिन हो रही हैं। क्योंकि इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है। वहीं डांडो गांव में आज प्रदोष काल,पूर्णिमा और भद्रा का ध्यान रखकर ही होलिका दहन किया गया है।

ज्योतिष पंचांग के अनुसार इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस पैदा रहा। सीमांत में कई जगह 6 को तो कई जगहों पर 7 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है।
हिंदू सनातन धर्म के अनुसार होलिका दहन का पौराणिक और सामाजिक धार्मिक महत्व दोनों ही है। क्योंकि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है।

Next Post

जोशीमठ : सीमांत में होली की रही धूम,सतरंगी रंगों से सराबोर होकर खूब थिरके होल्यार

संजय कुंवर जोशीमठ : सीमांत में होली की रही धूम,सतरंगी रंगों से सराबोर होकर खूब थिरके होल्यार   ऋतु राज बसंत के आगमन के साथ साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक सतरंगी रंगों का त्योहार होली सीमांत नगरी जोशीमठ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   […]

You May Like