जोशीमठ : प्रधान संगठन ने ब्लाक कार्यालय में की तालाबंदी, सीएम को भेजा ज्ञापन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

रिपोर्ट रघुबीर नेगी

जोशीमठ : ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने की ब्लाक कार्यालय में ताला बंदी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

 

प्रधान संगठन जोशीमठ द्वारा ग्राम पंचायतों में आ रही विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में जिसमें मनरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में एकदिवसीय तालाबंदी की गई। कहा कि निकट भविष्य में यदि समस्याओं को नहीं सुना गया तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रधान संगठन जोशीमठ ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस अवसर पर अनूप सिंह नेगी अध्यक्ष प्रधान संगठन, दिगम्बर सिंह बिष्ट डूंगरी – बरोसी, लक्ष्मण बुटोला सूकी भलागांव, गोविंद लाल मल्ला टंगणी, किशोर कनियाल तपोवन, प्रमिला देवी सलूड, हेमलता देवी भेंटा, रीमा देवी पगनो, विनोद पंवार मोल्टा, देवेंद्र सिंह रावत देवग्राम, विमला देवी पल्ला,अम्मा देवी पैनी, भवान सिंह रेणी, पुष्कर सिंह कागा, मंजू देवी भर्की आदि मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : प्रधान संगठन ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर किया तालाबंदी - पहाड़ रफ्तार

ऊखीमठ : प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रधान संगठन ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विकासखण्ड मुख्यालय पर तालाबंदी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रधान संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री व प्रदेश के […]

You May Like