
संजय कुंवर
जोशीमठ : भाजपा ग्रामीण मंडल बैठक में गुड्डू लाल को सर्वसम्मति से नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य किया जाएगा।
रविवार को जोशीमठ भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। मंडल अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षकों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की गई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक राजेन्द्र अंथवाल गौ सेवा के अध्यक्ष राज्य मंत्री के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गुड्डू लाल के नाम पर सहमति बनाई। निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर गुड्डू लाल ने प्रदेश, जिला नेतृत्व के साथ मंडल कार्यकताओं का आभार जताया। और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित सिपाही के रूप में कार्य करूंगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, जिलामंत्री लक्ष्मण फरकिया, मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, महामंत्री प्रदीप फर्स्वणा,आन्नद शैलानी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।