जोशीमठ खेल मैदान और औली रोड़ को डबल लैन बनाने की माँग को लेकर सीएम और कैबिनेट मंत्रियों से मिले पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती संजय कुँवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : खेल मैदान और औली रोड़ को डबल लैन बनाने की माँग को लेकर CM और कैबिनेट मंत्रियों से मिले पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

सूबे की अंतिम नगर जोशीमठ के पूर्व पालिकाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती ने सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी सहित केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भेंट कर जोशीमठ क्षेत्र के विकास सहित क्षेत्र की विविध समस्याओं से उन्हें रुबरु कराते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। BJP नेता ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि सीमान्त नगर एवं विकासखंड जोशीमठ के लोगों का सहयोग हमेशा ही भाजपा के साथ रहा है,जोशीमठ नगर क्षेत्र में काफी समस्यायें हैं जिनका जल्द हल किया जाना जरूरी है। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष ने केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर कहा कि क्षेत्र की इंटर नेशनल विन्टर डैस्टीनेशन औली की सड़क काफी कटाव दार और संकरी बनी है जिसके चलते यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है व देशी विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को दिक्कत का समाना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जोशीमठ से औली तक की 16 किमी मोटर मार्ग को जल्द डबल लेन किया जाय। साथ ही जोशीमठ नगर में पहले की तरह भारतीय सेना की भर्ती रैली खोलने, सेना द्वारा अधिगृहित स्थानीय लोगों की भूमि का मुआवजा और बकाया भुगतान जारी करने की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने आश्वस्थ किया है कि वे दिल्ली पहुंचकर अपने विभागीय अधिकारियों से औली रोड़ को डबल लेन बनाने की बात करेंगे। साथ ही पूर्व की भांति जोशीमठ नगर में सेना की भर्ती एवं मुआवजा राशि पर भी बात करेंगे। कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्थ किया है कि जल्द इन सभी मुद्दों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सीएम पुष्कर धामी से मिलकर जोशीमठ के रविग्राम में खेल मैदान को जल्द स्वीकृति देते हुए इस भूमि को खेल विभाग के नाम हस्तनान्तरित करते हुए आवश्यक राशी जारी करने की मांग की। उन्होंने सीएम उतराखंड को बताया कि जोशीमठ में कोई भी खेल मैदान न होने के कारण खेल प्रतिभाओं को मंच नही मिल पाता है। उन्होंने पहाड़ रफ्तार समाचार को बताया कि सीएम और खेल मंत्री अरविन्द पांडे ने उन्हें आश्वस्थ किया है कि जल्द जोशीमठ के लोगों की इस मांग को पूरा किया जाएगा।

Next Post

जिलाधिकारी चमोली ने ली गंगा संरक्षण समिति की बैठक - पहाड़ रफ्तार

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा स्वच्छता को लेकर संचालित अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों की टैपिंग, एसटीपी निर्माण कार्यों, ठोस एवं तरल […]

You May Like