जोशीमठ : औली पैदल मार्ग से पर्यावरण मित्रों ने हटाई बर्फ

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ के पर्यावरण मित्रों द्वारा आज जोशीमठ से औली रूट पर पैदल मार्ग पर कल रात को हुई बर्फबारी को हटाया गया ताकि पैदल चलने वाले आम जनमानस और पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो।

पालिका के सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बर्फबारी के बाद जोशीमठ ओली पैदल मार्ग पर जगह – जगह बर्फ और पाला पड़ने से लोगों को आवाजाही करने से दिक्कत न हो इसको देखते हुए पालिका परिषद द्वारा अपने पर्यावरण मित्रों को इस रूट पर भेजा गया है और युद्धस्तर पर औली पैदल रूट से बर्फ और पाला हटाने का कार्य चल रहा है।

Next Post

जोशीमठ : बर्फबारी के बाद सीमांत में खिली चटक धूप, ठंड से राहत

संजय कुंवर जोशीमठ : शनिवार दोपहर को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हुई जबरदस्त बर्फबारी के बाद आज क्षेत्र में सुबह से चटक धूप खिली हुई है,जोशीमठ नगर में हुई इस बर्फबारी और उसके बाद खिली धूप के प्रकृति के अद्भुत नजारे ने नगर वासियों का मन मोह लिया। हालांकि कुछ […]

You May Like