
जोशीमठ : दावानल की चपेट में हाथी पहाड़
संजय कुंवर जोशीमठ
वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के गुजरते ही अलक नन्दा घाटी के जंगल और पहाड़ियां फिर से दावानल की चपेट में आ गई हैं। जोशीमठ नन्दादेवी नेशनल पार्क के ठीक सामने पर स्थित हाथी पहाड़ दावानल की चपेट में आ गया है।
Video Player
00:00
00:00
पिछले 36 घंटों से धधक रहा है हाथी पहाड़,न। दावानल की चपेट में वन सम्पदा सहित दुर्लभ वन्य जीव जंतुओं के प्राकृतिक आवास, हिमालयन थार,घुरड, सहित कई अन्य दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की प्राकृतिक आवासों और चारागाह दावानल के आगोश में है। हालांकि पार्क प्रशासन दावानल पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हाथी पहाड़ पर हवाओं का विपरीत रुख वन कर्मियों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। फ़िलहाल हाथी पहाड़ पर दावानल बेकाबू स्थिति में है।