जोशीमठ : दीपावली पर गौ माता की पूजा कर खिलाया पकवान

Team PahadRaftar

जोशीमठ : दीपावली पर पहाड़ों में “गौ पीनी” गौ वंश पूजन की धूम

संजय कुंवर

जोशीमठ : सूबे के अंतिम छोर पर बसे सीमांत नगर जोशीमठ में दीपावली पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। नगर क्षेत्र में जहां लोग आतिशबाजी मिठाईयां के साथ अपने घरों को बिजली के रंग बिरंगे सतरंगी लड़ियों झालरों से सजाने पर लगे हैं।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आज भी पहाड़ों की दीपावली की परंपराओं में “गौ पिंडी पूजन” तहत आज सुबह अपने-अपने  गौ शालाओं में जाकर गौ वंशो का पूजन करने और उन्हें तिलक पिठाई लगाने के साथ मोटे पोष्टिक अनाजों से बने लड्डू नुमा भोग खिलाया गया और गेंदे गुलदावरी की माला गले में डाल कर उनकी पूजा की गई, साथ ही पशु धनों से आशीष भी प्राप्त किया।

Next Post

जोशीमठ : खुशगवार हुआ मौसम व्यापारियों की चेहरों की रंगत लौटी

जोशीमठ : खुशगवार हुआ मौसम व्यापारियों की चेहरों की रंगत लौटी संजय कुंवर बारिश और बर्फबारी के बाद अब सूबे के अंतिम सरहदी सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में खिली धूप के साथ दीपावली की रंगत लौट आई है। मौसम के खुलते ही सीमांत का जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया […]

You May Like