
लक्ष्मण नेगी
ज्योतिर्मठ : आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश उत्सव में पहुंचे वार्ड संख्या 6 के सभासद, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय में छात्र संख्या में आई कमी पर जताई चिंता।
नगर क्षेत्र के मध्य स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय ज्योतिर्मठ में प्रवेश दिवस में सम्मिलित हुए नगर पालिका परिषद जोशीमठ के वॉर्ड संख्या 6 अपर बाजार डांडो गांव के सभासद जयदीप मंद्रवाल ने विद्यालय में सुविधाओं और व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के लिए विद्यालय में मॉडर्न स्कूल के जैसे सभी तरह की सुविधा के उपलब्ध होने पर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी विद्यालय में मैने जब इस तरह की सुविधाओं को देखा तो मुझे पहले तो आश्चर्य हुआ लेकिन फिर बहुत अच्छा लगा। इस सरकारी विद्यालय में हर वो सुविधा सामग्री पठन – पाठन से लेकर खेल लाइब्रेरी,फर्नीचर, साफ सफाई,सीटिंग प्रबंधन, पढ़ाई का मॉडल सिस्टम सहित सब कुछ आधुनिकता के हिसाब से उपलब्ध हैं जो एक अच्छे निजी विद्यालय में होती हैं जैसे सभी प्रकार के खेल कूद की सामग्री ,पुस्तकालय,डिजिटल क्लासेज ,वाईफाई,फैंसी टेबल चेयर , एल ई डी, एल सी डी और साफ सफाई के साथ- साथ चिल्ड्रन मिनी पार्क। यही नही विद्यालय के गुरुजनों ने बताया की हर महीने में विद्यालय में बच्चों का मेडिकल चेकअप भी किया जाता है (सभी बच्चों को अपना बल्ड ग्रुप भी पता था जो कि मेडिकल सुविधा में ही था)। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि यहां भी तमाम सुविधाओं और कुशल मार्ग दर्शक अध्यापकों के बाद भी विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम नजर आई।
जबकि किताबें ,स्कूल ड्रेस भी विद्यालय से ही निःशुल्क मिलती हैं। बाबजूद इसके इस तरह के आधुनिक सरकारी विद्यालय में नगर क्षेत्र के अभिभावकों की अपने नौनिहालों को प्रवेश दिलाने में दिलचस्पी आखिर कम क्यू होती है? ये सोचने और गहन मंथन के साथ चिंता का विषय भी है। इस तरह इन विद्यालयों में छात्र – छात्राओं की संख्या कम होती चली तो एक दिन धीरे धीरे नगर क्षेत्र से ये सरकारी विद्यालय लुफ्त होने के कगार पर चले जायेंगे।

